• Home
  • News
  • Demands for Ganesh Joshi's resignation intensify in Uttarakhand! Congress calls for an investigation, alleging irregularities in development works.

उत्तराखंड में गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग तेज! कांग्रेस ने विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाकर जांच की उठाई मांग

editor
  • Awaaz Desk
  • August 11, 2026 01:08 PM
Demands for Ganesh Joshi's resignation intensify in Uttarakhand! Congress calls for an investigation, alleging irregularities in development works.

मसूरी। मसूरी में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेयजल, सीवरेज, सड़क और आपदा के बाद हुए निर्माण कार्यों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन लोगों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने गणेश जोशी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन सितंबर को होने वाली न्यायालय की पेशी का हवाला देते हुए नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही योजनाओं में खर्च धनराशि, टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। कांग्रेस ने मसूरी-देहरादून मार्ग की बदहाली और पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा भी उठाया। सैन्यधाम परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए नेताओं ने कहा कि जनता के धन का पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के कामकाज का जवाब देगी। उन्होंने मसूरी सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करने का दावा किया।


संबंधित आलेख: