• Home
  • News
  • Deoria massacre: Administration arrived to measure the house of deceased Yadav! Hundreds of people reached the village with SP workers, the atmosphere was tense

देवरिया नरसंहारः मृतक यादव के मकान की पैमाइश करने पहुंचा प्रशासन! सपा कार्यकर्ताओं संग सैकड़ों लोग पहुंचे गांव, माहौल तनावपूर्ण

editor
  • Awaaz Desk
  • October 09, 2023 09:10 AM
 Deoria massacre: Administration arrived to measure the house of deceased Yadav! Hundreds of people reached the village with SP workers, the atmosphere was tense

नई दिल्ली। यूपी के देवरिया में नरसंहार के बाद आज प्रशासनिक अमला मृतक प्रेमचंद यादव के मकान की पैमाइश करने पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस दौरान 16 लेखपाल, 4 कानूनगो और राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौजूद हैं। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी है। इस बीच स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं संग सैकड़ों लोगों की भीड़ भी फतेहपुर के लेहड़ा टोले गांव पहुंच गई। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस फोर्स से भीड़ में शामिल लोगों की हल्की झड़प हुई है। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामा रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। जिसके चलते वहां पर तनाव की स्थिति बन गई। भीड़ में शामिल लोग मृतक प्रेमचंद यादव को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस के मना करने के बावजूद भीड़ प्रेमचंद के घर तक पहुंच गई। जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया तो झड़प हो गई। मजबूरी में पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं, जिससे भीड़ खेतों के रास्ते भाग खड़ी हुई। पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मौके से हटाना चाह रही है। इसीलिए घटनास्थल पर और फोर्स बुला ली गई है। जानकारी के मुताबिक, ASP, SDM, CO समेत कई थानों की फोर्स रुद्रपुर के फतेहपुर गांव पहुंच चुकी है। चारों तरफ बैरिकेडिंग आदि के जरिए बाहरी लोगों को आने से रोकने का काम किया जा रहा है। लेकिन बड़ी संख्या में लोग प्रेमचंद के घर के पास पहुंच गए।


संबंधित आलेख: