• Home
  • News
  • Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim convicted of another murder

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक और हत्या का दोषी करार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 08, 2021 07:10 AM
Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim convicted of another murder

नई दिल्ली। रेप और हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट से एक और झटका मिला है। उन्हें हत्या के एक और मामले में दोषी करार दिया गया है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने उसे और अन्य अभियुक्तों को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी माना है। इन सभी को 12 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में की गई थी। बता दें कि डेरे के सेवक रहे खट्‌टा सिंह ने रणजीत सिंह की हत्या का आरोप राम रहीम पर लगाया था। दरअसल, राम रहीम को लगता था कि यौन शोषण मामले से संबंधित चिटि्ठयां रणजीत सिंह ने ही जगह-जगह भेजी थीं। खट्टा सिंह ने कोर्ट में कहा था, ‘रणजीत ने गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से लिखवाई थी, इसलिए राम रहीम ने मेरे सामने 16 जून 2002 को सिरसा डेरे में उसको मारने का आदेश दिया था।गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा मिली हुई है। पत्रकार की हत्या के मामले में वह पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहा है। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में CBI की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए, उसे सुनारियां जिला जेल भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। इस दिन सजा तय होने के बाद से राम रहीम जेल में है।


संबंधित आलेख: