• Home
  • News
  • Devotees are reaching Timmarsain in large numbers to have darshan of Baba Barfani! The beauty of Neeti Valley is increasing

बाबा बर्फानी के दर्शन को बड़ी संख्या में टिम्मरसैंण पहुंच रहे भक्त! नीती घाटी में बढ़ रही रौनक

editor
  • Tapas Vishwas
  • December 31, 2023 11:12 AM
Devotees are reaching Timmarsain in large numbers to have darshan of Baba Barfani! The beauty of Neeti Valley is increasing

औली सहित अन्य जगह घूमने के लिए आ रहे पर्यटक बड़ी संख्या में नीती घाटी भी पहुंच रहे हैं। पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ टिम्मरसैंण महादेव में बाबा बर्फानी के दर्शन भी कर रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के चलते शाम होने से पहले सभी जोशीमठ वापस लौट रहे हैं। टिम्मरसैंण गुफा में पर हर साल दिसंबर माह में बर्फ का शिवलिंग आकार लेने लगता है और मार्च तक यहां बर्फ के शिवलिंग के दर्शन होते हैं। नए साल के जश्न के लिए औली पहुंच रहे पर्यटक इन दिनों बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए नीती घाटी का रुख कर रहे हैं।हालांकि धूप ढलते ही यहां का तापमान तेजी से गिरने लगता है, रात्रि के समय यहां तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिसके चलते पर्यटक व श्रद्धालु दर्शन के तुरंत बाद जोशीमठ लौट रहे हैं। नोएडा से आईं मेकी शर्मा का कहना है कि पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने का मौका मिला है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करने वाली है।


संबंधित आलेख: