क्या सीएम केजरीवाल को लापरवाही से हुआ कोरोना? ट्वीटर पर बिना मास्क पहने सीएम केजरीवाल की रैलियों की फ़ोटो कर रहे है शेयर,और लिखा क्या वो मजे की बात है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना की चपेट में आ गए है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि "जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट जरूर करवा लें।"
केजरीवाल का ये ट्वीट पोस्ट करना और लोगो ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल सीएम केजरीवाल हाल ही में पंजाब-चंडीगढ़ में हुई रैलियों में शामिल हुए थे जहां उन्होंने मास्क नही पहना है ये तस्वीरे न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने भी ट्वीट की थी। उन्हीं तस्वीरों को लोग टैग करते हुए लिख रहे हैं कि- 'Those who come in touch' यानी वो लोग जो सम्पर्क में आये।
गौर करने वाली बात ये है कि दिल्ली सहित कई राज्यो में ओमिक्रोन को लेकर अलर्ट जारी है,ओमिक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए नाईट कर्फ़्यू तक लगाया गया है लेकिन खुद सीएम बिना मास्क के भीड़ के बीच रैलियां कर रहे थे अब सीएम केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जाहिर सी बात है लोग ट्रोल भी करेंगे क्योंकि खुद ज़िम्मेदार होने के बावजूद ऐसी लापरवाही करेंगे तो जनता को कैसे नियमो में रखेंगे।

उनकी वायरल हो रही फ़ोटो को शेयर करते हुए लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि सीएम ने अपील की है कि जो उनके संपर्क में आए हैं, वे कोरोना जांच करवा लें, लेकिन तस्वीरों में देखा जाए तो सीएम बिना मास्क के हजारों की भीड़ के बीच में दिख रहे हैं। ये सभी अपनी अपनी जांच अवश्य करवा लें।
