• Home
  • News
  • Disaster Update: BJP State President Madan Kaushik did an air tour of the disaster affected area of ​​Bindukhatta

आपदा अपडेट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बिंदुखत्ता के आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया हवा हवाई दौरा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 22, 2021 11:10 AM
Disaster Update: BJP State President Madan Kaushik did an air tour of the disaster affected area of ​​Bindukhatta

आपदा अपडेट..........


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बिंदुखत्ता के आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया हवा हवाई दौरा


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जनता के भारी विरोध की संभावनाओं के चलते नहीं गए गौला नदी के तटवर्ती आपदा प्रभावित क्षेत्र में


सुभाष नगर से बिंदुखत्ता में दाखिल हुए और घोड़ानाला होते हुए काररोड से निकल गए बाहर


आपदा प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने आए प्रदेश अध्यक्ष के आपदा प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने के चलते चर्चाओं का बाजार गर्म


बिंदुखत्ता क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के दौरान गौला नदी ने कई मकान, सड़क, बिजली के पोल सहित दर्जनों एकड़ उपजाऊ जमीन को लिया है अपनी चपेट में।


गौला नदी के तटवर्ती इंदिरानगर से खुरियाखत्ता आपदा प्रभावित क्षेत्र में तो जाना दूर उक्त आपदा में बेघर हुए पीड़ितों तक से नहीं मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष


उत्तराखंड में आई भीषण प्राकृतिक आपदा जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गयी, इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने में रहे मशगूल


क्षेत्रवासियों ने भाजपा के आपदा प्रभावित क्षेत्र के सर्वे को बताया महज खानापूर्ति


विदित रहे गत शाम गौला नदी के तटवर्ती क्षेत्र में हालात का जायजा लेने गए भाजपा नेताओं को ग्रामीणों ने सुनाई थी खरी-खोटी


संबंधित आलेख: