• Home
  • News
  • Disease of love: The wedding procession was to come in the evening! The bride ran away with her lover in the morning, took seven rounds of the temple and reached the police station

इश्क का रोगः शाम को आनी थी बारात! सुबह ही प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन, मंदिर में सात फेरे लेकर पहुंची थाने

editor
  • Awaaz Desk
  • December 08, 2023 06:12 AM
 Disease of love: The wedding procession was to come in the evening! The bride ran away with her lover in the morning, took seven rounds of the temple and reached the police station

कौशांबी। यूपी के कौशांबी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थी और मेहमान भी आने शुरू हो गए थे। शाम को बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने भागकर मंदिर में प्रेमी संग सात फेरे ले लिए। फिर प्रेमी के साथ पुलिस के पास पहुंच गई। इधर घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। लड़की ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि मेरी उम्र 21 साल है। ऐसे में मुझे अपना जीवन साथी चुनने का अधिकार है। मगर, लव मैरिज करने से मेरे पिता बेहद खफा हैं और वो मुझे और मेरे प्रेमी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि घटना करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गवारा गांव की है, जहां रहने वाली एक लड़की (21) ने करारी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने गांव के एक युवक से प्रेम करती है। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो मिलने-जुलने पर रोक लगाने लगे। बकौल लड़की- हमारे पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। वह मेरी शादी जबरन किसी और लड़के से कराना चाह रहे थे। जिसके चलते मजबूरन घर से भागकर प्रेमी संग शादी करनी पड़ी।


संबंधित आलेख: