• Home
  • News
  • Divine court of Bageshwar Dham government in Dehradun today! Devotees started arriving slowly

देहरादून में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार आज! धीरे धीरे पहुंचने लगे श्रद्धालु 

editor
  • Tapas Vishwas
  • November 04, 2023 12:11 PM
Divine court of Bageshwar Dham government in Dehradun today! Devotees started arriving slowly

पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार आज शाम चार बजे से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में सजेगा। इसके लिए परेड ग्राउंड में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। शाम को अधिक भीड़ देखते हुए अभी से लोग परिसर में पहुंच चुके हैं। दरबार रात 11 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में खुद सूबे के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दून आगमन पर देर रात तक तैयारी की गई। उनके स्वागत के लिए पूर्व में कलश यात्रा व महायज्ञ भी किया गया। ट्रस्ट के संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि महादिव्य दरबार में शामिल होने के लिए लोग में उत्साह है। कई लोग उनसे सवाल पूछने के लिए ट्रस्ट से संपर्क भी कर रहे हैं। शाम को दरबार में 40 हजार से अधिक लोग के पहुंचने की उम्मीद है। शाम चार बजे पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री यहां पहुंचेंगे। रात को देहरादून में ही विश्राम करेंगे व रविवार सुबह वापसी रवाना होंगे। परेड ग्राउंड में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने के कारण ग्राउंड के चारों तरफ करीब 11 घंटे जीरो जोन रहेगा। दोपहर 12 बजे से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आगंतुकों व अनुयायियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में चारों तरफ नौ पार्किंग स्थल बनाए हैं।


संबंधित आलेख: