• Home
  • News
  • Drugs Party Breaking: Shahrukh Khan's 24-year-old adult son caught in drugs party seems to be a child in his opinion, the limit has been reached!

नशा पार्टी ब्रेकिंग : ड्रग्स पार्टी में पकड़ा गया शाहरुख खान का 24 वर्षीय बालिग बेटा इस एक्टर को बच्चा लगता है, हद ही हो गयी!

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 03, 2021 09:10 AM
Drugs Party Breaking: Shahrukh Khan's 24-year-old adult son caught in drugs party seems to be a child in his opinion, the limit has been reached!

शनिवार को मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज शिप में बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स पार्टी करते हुए समुंदर के बीच पकड़ा। एनसीबी के अधिकारियों ने पैसेंजर बनकर क्रूज शिप का टिकट लिया था और आधी रात बीत जाने के बाद उन्होंने पार्टी में ड्रग्स का भंडाफोड़ किया। जिसमें शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल था। अब एनसीबी के दफ्तर में आर्यन से पूछताछ चल रही है उधर शाहरुख खान भी लगातार एनसीबी से संर्पक कर रहे है। इस पूरे मामले में फ़िलहाल शाहरुख खान को तो कोई बयान सामने नही आया है वो मीडिया से बचते फिर रहे है लेकिन बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने शाहरुख के बेटे आर्यन को बच्चा बताकर उसे बचाने की कोशिश की है। 


12 नवंबर 1997 को जन्मे आर्यन 24 वर्ष का हो चुका है,बालिग है इसके बावजूद सुनील शेट्टी ने आर्यन को बच्चा कहकर उसकी हिमाकत की है। आज तक को दिए एक बयान में सुनील शेट्टी ने कहा है कि" मैं यह कहना चाहूंगा कि जहाँ जहां रेड होती है बहुत सारे लोगो को पकड़ते हैं और हम मान कर चलते जा इस बच्चे ने ड्रग्स कन्ज्यूम किया होगा, लेकिन कार्यवाही जारी है उस बच्चे को सांस लेने दीजिये,हमेशा बॉलीवुड पर जब हमारी इंडस्ट्री पर कुछ होता है तो हर चीज पर मीडिया टूट पड़ती है और समझती है कि ऐसा हुआ होगा। सच सामने आने दीजिये,आर्यन बच्चा है उसका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।

 
गौरतलब है कि दिल्ली के आयोजकों ने मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया था जो कि पहले से ही एनसीबी के राडार पर थे,दिल्ली से ही एनसीबी को इस पार्टी की पूर्व सूचना मिली थी जिसके बाद तकरीबन 22 एनसीबी के अधिकारियों ने भेष बदलकर शिप में टिकट लिया और सफर किया। पार्टी में 1800 लोग मौजूद थे जिनमें से फ़िलहाल 8 को गिरफ्तार किया है इन 8 मे शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी है। गिरफ्तार किए गए कुछ लोगो के पास स्मॉल क्वांटिटी में ड्रग्स का सामान भी बरामद हुआ है।


संबंधित आलेख: