• Home
  • News
  • During Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi said to BJP RSS Thank You! Advised BJP to attack more aggressively

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी आरएसएस को कहा Thank You! माना अपना गुरु,बीजेपी को और ज़्यादा अग्रेसिव अटैक करने की दी सलाह

editor
  • Kanchan Verma
  • December 31, 2022 09:12 AM
During Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi said to BJP RSS Thank You! Advised BJP to attack more aggressively

भारत:31/12/2022

राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है,इनदिनों राहुल गांधी अपनी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए अपने बयानों से ज़्यादा सुर्खियां बटोर रहें हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश मे बढ़ रही नफरत ,डर और हिंसा के खिलाफ है। ये यात्रा भारत की आवाज़ है। इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस नेताओ को भी थैंक्यू बोला,उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी और आरएसएस के नेताओ का धन्यवाद देना चाहता हूँ क्योंकि वो जितना आक्रमण करते है उतने ही हमें पोजिशन इम्प्रूव करने का मौका मिलता है।मैं चाहता हूं कि वो थोड़ा और अग्रेसिविली अटैक करें तो इससे कांग्रेस पार्टी और मुझे फायदा होगा. एक प्रकार से मैं उनको अपना गुरू मानता हूं. एक प्रकार से वो हमें रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी वालों के पास पैसे और फंड की कोई कमी नहीं है. वो कैंपेन चलाते रहते हैं. बड़ी इंट्रेस्टिंग बात है, जिस पर मैं 100 फीसदी विश्वास करता हूं कि सच्चाई को कोई भी कैंपेन नहीं छिपा सकता. उन्होंने मेरी छवि बिगाड़ने में 5-6 हजार करोड़ लगा दिए होंगे, थोड़े और लगा लें, लेकिन कुछ असर नहीं पड़ना है।
 
राहुल गांधी ने कहा कि मैं जानता हूं कि विपक्ष के सभी नेता हमारे साथ खड़े हैं. वो क्लियरली हमें मालूम हैं, लेकिन आज के हिंदुस्तान में कई तरह के कंपन्संस होते हैं, इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सभी के दरवाजे खुले हैं किसी के लिए रोक नहीं है. उन्होंने कहा कि विचारधारा में समानता होती है, नफरत, हिंसा और मोहब्बत में कोई समानता नहीं होती. अखिलेश, और मायवती मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहते हैं ये मैं जानता हूं कि वो नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहते।


संबंधित आलेख: