• Home
  • News
  • Duty: PM Modi returns to work after 2 hours after lighting his mother! Vande Bharat train flagged off in Bengal, Mamta said – your mother is our mother

कर्तव्यपथः मां को मुखाग्नि देकर 2 घंटे बाद फिर काम पर लौटे पीएम मोदी! बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, ममता बोलीं- आपकी मां हमारी मां

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 30, 2022 06:12 AM
Duty: PM Modi returns to work after 2 hours after lighting his mother! Vande Bharat train flagged off in Bengal, Mamta said – your mother is our mother

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मां को मुखाग्नि देने के बाद फिर से काम पर लौट आए हैं। श्मशान घाट से निकलने के बाद वह अहमदाबाद से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बंगाल में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में शामिल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह दिन आपके लिए तकलीफ भरा है। आपकी मां यानी हमारी भी मां। ईश्वर आपको शक्ति दें कि आप अपना काम जारी रख सकें। मेरा अनुरोध है कि आप कुछ समय आराम भी करें।

कार्यक्रम में शामिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से कहा- माननीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपकी आभारी हूं कि आपको यहां आना था, लेकिन अपनी माताजी के निधन के चलते आप नहीं आ पाए, फिर भी आप वर्चुअल तरीके से इस कार्यक्रम से जुड़े। पश्चिम बंगाल के सभी लोगों की तरफ से मैं आपको धन्यवाद देना चाहूंगी कि आपने वंदे भारत ट्रेन यहां लॉन्च की। बंगाल में मोदी आज 7,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर रहे हैं।। इनमें कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला फेज का उद्घाटन और राज्य की 4 रेल परियोजनाएं शामिल हैं।


संबंधित आलेख: