• Home
  • News
  • Earth Hour sends a powerful message: Uttarakhand faces a one-hour blackout today! Millions of people will join together to promote energy conservation and the need to protect nature.

अर्थ ऑवर के जरिए बड़ा संदेशः उत्तराखंड में आज एक घंटे का ब्लैकआउट! लाखों लोग मिलकर देंगे ऊर्जा संरक्षण और प्रकृति बचाने का संदेश

editor
  • Awaaz Desk
  • March 28, 2026 06:03 AM
Earth Hour sends a powerful message: Uttarakhand faces a one-hour blackout today! Millions of people will join together to promote energy conservation and the need to protect nature.

देहरादून। आज पूरे उत्तराखंड में अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस पहल के तहत शनिवार रात 8ः30 बजे से 9ः30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। उत्तराखंड शासन ने इस वैश्विक अभियान को लेकर प्रदेशभर में लोगों से सहयोग की अपील की है। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी कहा गया है कि वे इस एक घंटे के दौरान बिजली की खपत कम करें और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान का हिस्सा बनें। दरअसल यह पहल ॅवतसक ॅपकम थ्नदक वित छंजनतम यानी डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, नई दिल्ली की ओर से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है। अर्थ ऑवर केवल एक घंटे का ब्लैकआउट नहीं है, बल्कि यह एक प्रतीकात्मक कदम है, जो लोगों को यह संदेश देता है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। जब लाखों लोग एक साथ गैर-जरूरी लाइटें बंद करते हैं, तो इससे ऊर्जा की बचत होती है और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस अभियान के जरिए लोगों को ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि हमारी दैनिक आदतों में छोटे बदलाव करके हम पृथ्वी को बचाने में बड़ा योगदान दे सकते हैं। 


संबंधित आलेख: