• Home
  • News
  • Earthquake tremors: Earth shook in Kutch and Amreli of Gujarat! Stir for the third time within two days, people came out of their homes

भूकंप के झटकेः गुजरात के कच्छ और अमरेली में हिली धरती! दो दिन के अंदर तीसरी बार हलचल, घरों के बाहर निकले लोग

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 27, 2023 09:02 AM
Earthquake tremors: Earth shook in Kutch and Amreli of Gujarat! Stir for the third time within two days, people came out of their homes

नई दिल्ली। गुजरात के कच्छ और अमरेली में आज सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। खबरों की मानें तो भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों के बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार कच्छ जिले में सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर 3.8 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इसका केंद्र कच्छ के लखपत शहर से 62 किलोमीटर उत्तर-पूर्वोत्तर में 15 किलोमीटर की गहराई में था। गांधीनगर स्थित आईएसआर के अधिकारियों ने कहा कि अमरेली जिले के मितियाला गांव के पास सोमवार को देर रात एक बजकर 42 मिनट पर 7.1 किलोमीटर की गहराई पर 3.3 तीव्रता का एक और झटका दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि अमरेली में पिछले एक सप्ताह में यह पांचवां झटका था जिसकी तीव्रता 3.1 से 3.4 के बीच थी। सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित अमरेली जिला, अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में लगभग 400 हल्के झटके दर्ज किए जाने के कारण, "भूकंप झुंड" घटना देखी गई है। झुंड ज्यादातर छोटे भूकंपों का एक क्रम है, जो आमतौर पर अल्पकालिक होते हैं, लेकिन वे दिनों, हफ्तों या कभी-कभी महीनों तक जारी रह सकते हैं और अक्सर एक ही स्थान पर बार-बार आते हैं। कच्छ जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 13,800 लोग मारे गए थे और अन्य 1.67 लाख घायल हुए थे। भूकंप से जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।


संबंधित आलेख: