दिल्ली-NCR सहित कई जगहों पर महसूस किये भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4 आंकी गई
उत्तराखंड दिल्ली एनसीआर सहित कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। दिल्ली सहित उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है। भूकंप का झटका 24 जनवरी दोपहर 2बजकर 28मिनट पर महसूस किया गया। दिल्ली सहित उत्तराखंड , यूपी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। इससे पहले नवंबर माह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे उस वक्त भी भूकंप का केंद्र नेपाल में था ,उस समय पड़ोसी देश में इस भूकंप की वजह से छह लोगों की मौत हो गई थी। तब नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया था। आज आये भूकंप में फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
