• Home
  • News
  • ED at Raut's house: The sword of arrest hangs on Shiv Sena MP! More than 10 officers arrived at the residence early in the morning, may be taken into custody and interrogated

राउत के घर ED: शिवसेना सांसद पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! सुबह-सुबह 10 से अधिक अफसर पहुंचे आवास पर, हिरासत में लेकर हो सकती है पूछताछ

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 31, 2022 03:07 AM
ED at Raut's house: The sword of arrest hangs on Shiv Sena MP! More than 10 officers arrived at the residence early in the morning, may be taken into custody and interrogated

नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, आज सुबह-सुबह ईडी की टीम उनके घर पर पहुंच गई। माना जा रहा है कि ईडी की टीम राउत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। टीम में करीब 10 से 12 अफसर बताए जा रहे हैं। बता दें कि पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम संजय राउत से पूछताछ कर रही है। 27 जुलाई को ईडी ने उन्हें तलब किया था। वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे, इसके बाद ईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं।
आपको यह भी बता दें कि यह मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल से जुड़ा है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में संजय राउत की नौ करोड़ रुपए और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हो चुकी है। आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष MHADA और उक्त कंपनी को दिए जाने थे, लेकिन साल 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।

दरअसल, वर्ष 2020 में महाराष्ट्र में सामने आए पीएमसी बैंक घोटाले की जांच हो रही थी। तभी प्रवीण राउत की उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम सामने आया था। तब पता चला कि बिल्डर राउत की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को 55 लाख रुपये का कर्ज दिया गया था। आरोप है कि संजय राउत ने इसी पैसों से दादर में एक फ्लैट खरीदा था। प्रवीण राउत गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक हैं।


संबंधित आलेख: