• Home
  • News
  • Ek Samaj Shreshtha Samaj Sanstha will send a memorandum to PM Modi to remove the word woman from 'Au' from the school curriculum? Know what is the reason!

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था 'औ' से औरत शब्द को  विद्यालयों के पाठ्यक्रम से हटाने के लिए पीएम मोदी को भेजेगी ज्ञापन? जानें क्या है कारण!  

editor
  • Awaaz Desk
  • April 14, 2023 03:04 PM
Ek Samaj Shreshtha Samaj Sanstha will send a memorandum to PM Modi to remove the word woman from 'Au' from the school curriculum? Know what is the reason!

नैनीताल: कल यानी शनिवार को एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा हल्द्वानी स्थित एसडीएम कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा  जाएगा। जिसका उद्देश्य अरबी गुलामी की मानसिकता से ग्रसित मातृशक्ति के प्रति अपमानजनक औरत शब्द को संपूर्ण भारत में प्रतिबंधित करना और विद्यालयों के पाठ्यक्रम से 'औ' से औरत शब्द हटाने की मांग की जायेगी। इसके लिए संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू ने पत्रकारों से आमंत्रित होने की भी अपील की है।

 

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू ने बताया कि शनिवार को सुबह 11:00 बजे हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि औरत शब्द अरबी गुलामी की मानसिकता से ग्रसित है जो मातृशक्ति के लिए अपमानजनक शब्द है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है की औरत शब्द को संपूर्ण भारत में प्रतिबंधित करने के साथ विद्यालयों के पाठ्यक्रम से भी हटाया जाए।


संबंधित आलेख: