एक विवाह ऐसा भीः यूपी के औरेया में अनोखी शादी! कृष्ण प्रेम में मीरा बनी युवती, कान्हा की मूर्ति के साथ की शादी
लखनऊ। यूपी के औरैया में एक ऐसा विवाह सम्पन्न हुआ जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन युवती ने अपना सारा जीवन कान्हा को समर्पित करते हुए उनकी मूर्ति से शादी कर ली।बताया जाता है कि विवाह की रस्में निभाई गईं और बारातियों को दावत भी दी गई। शनिवार रात विवाह की रस्म को पूरा किया गया। रणजीत सिंह सोलंकी की 31 वर्षीय बेटी रक्षा सोलंकी कान्हा की भक्ति भावना में लीन होकर खुद मीरा जैसा प्रेम कर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के साथ शादी कर ली। जुलाई 2022 में सूजन के साथ वृंदावन गई थी, तभी से वह रट लगाई थी। बेटी को श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन देख माता-पिता उसकी बात नहीं टाल सके। शनिवार को बारात निकाली गई। द्वारचार से लेकर कन्यादान तक युवती के पिता ने किया। बारात के साथ विवाह की सभी रस्मों को निभाया गया। पंडित ने विधि-विधान से द्वारचार कराकर जयमाल कार्यक्रम हुआ। रविवार सुबह युवती की विदाई हुई। युवती कान्हा की मूर्ति कार से लेकर रिश्तेदार के यहां पहुंची।