• Home
  • News
  • Elaborate preparations for Karwa Chauth in Uttarakhand! Working women receive the gift of a government holiday; markets buzz with increased activity.

उत्तराखंड में करवा चौथ की जोरदार तैयारियां! कामकाजी महिलाओं को मिला सरकारी अवकाश का उपहार, बाजारों में बढ़ी रौनक

editor
  • Awaaz Desk
  • October 28, 2026 09:10 AM
Elaborate preparations for Karwa Chauth in Uttarakhand! Working women receive the gift of a government holiday; markets buzz with increased activity.

देहरादून। करवा चौथ के पावन पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की कामकाजी महिलाओं को बड़ी राहत दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कल गुरुवार को सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सभी शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इधर छुट्टी की घोषणा के बीच प्रदेशभर के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखे जाने वाले निर्जला व्रत को लेकर महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह है। प्रदेशभर के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और शृंगार के सामान से पट गए हैं। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। त्योहार को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। महिलाएं पूजा की तैयारी करने के साथ ही पारंपरिक परिधान और शृंगार भी करती हैं।
 


संबंधित आलेख: