• Home
  • News
  • Elderly woman injured in pitbull dog attack dies during treatment

पिटबुल कुत्ते के हमले में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

editor
  • Tapas Vishwas
  • December 18, 2023 12:12 PM
Elderly woman injured in pitbull dog attack dies during treatment

पिटबुल के हमले में घायल हुई रुड़की की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बता दें बुजुर्ग महिला का ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना पाकर रुड़की पुलिस एम्स अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए वैधानिक राय ले रही है। बता दें बुजुर्ग महिला की मौत के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिटबुल नस्ल के कुत्ते के घर में पालने पर रोक लगनी चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सके। बता दें रुड़की में बीते आठ दिसंबर को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने घर के बाहर घूम रही बुजुर्ग महिला केला देवी पर हमला कर दिया। पिटबुल ने महिला के मुंह को बुरी तरह से नोंच दिया था। इसके साथ ही शरीर के कई हिस्सों को भी पिटबुल ने नोंचा था। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले गए थे। जहां महिला की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
 


संबंधित आलेख: