• Home
  • News
  • Election battle: Dimple Yadav close to making history in Mainpuri, UP! Far ahead of BJP candidate Shakya, BJP giving tough fight to SP in Azam's stronghold

चुनावी संग्रामः यूपी के मैनपुरी में इतिहास बनाने के करीब डिंपल यादव! भाजपा प्रत्याशी शाक्य से काफी आगे, आजम के गढ़ में सपा को कांटे की टक्कर दे रही भाजपा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 08, 2022 08:12 AM
 Election battle: Dimple Yadav close to making history in Mainpuri, UP! Far ahead of BJP candidate Shakya, BJP giving tough fight to SP in Azam's stronghold

लखनऊ। यूपी की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हो रही है। मैनपुरी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां सपा प्रत्याशी डिंपल यादव इतिहास बनाने के करीब पहुंच चुकी हैं। रूझानों के मुताबिक डिंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्य से काफी आगे चल रही हैं। वहीं आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भाजपा सपा को कांटे की टक्‍कर दे रही है। खतौली सीट पर भी भाजपा की राजकुमारी सैनी और सपा-रालोद प्रत्‍याशी मदन भैया का मुकाबला है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक डिंपल यादव शाक्य से एक लाख से अधिक मतों से आगे हैं। फिलहाल वह बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही हैं। खतौली सीट पर रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने मतगणना के ताजा आंकड़ों में बीजेपी उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर 7,695 मतों से बढ़त बना ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक डिंपल यादव शाक्य से एक लाख से अधिक मतों से आगे हैं। फिलहाल वह बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही हैं। खतौली सीट पर रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने मतगणना के ताजा आंकड़ों में बीजेपी उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर 7,695 मतों से बढ़त बना ली है। वहीं खतौली सीट पर रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने मतगणना के ताजा आंकड़ों में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर 7695 मतों से बढ़त बना ली है। 


संबंधित आलेख: