चुनाव बहिष्कार:चुनावी सीजन में ही नेताओ को याद आती है जनता की,अब जनता सिखाएगी सबक,चुनाव बहिष्कार का किया एलान,मकान बिकाऊ है के भी लगाए पोस्टर
चुनावी सीजन में ही नेताओ को आम जनता की याद आती है बाकी दिनों जनता किस हाल में है ये जानने के लिए कोई नेता उनके इलाको में झांकता तक नही। इस बार जनता ने भी इन नेताओं को सबक सिखाने का तरीका निकाल लिया है और चुनाव बहिष्कार का एलान करते हुए अपने अपने घरों में पोस्टर चस्पा कर नेताओ को आगाह किया है कि चुनाव बहिष्कार, मकान बिकाऊ है।

ये मामला उत्तरप्रदेश की ताज नगरी आगरा का है जहां जनता ने विधानसभा चुनाव में मतदान नही करने का एलान किया है। आगरा के मानसरोवर नगर में रहने वाले राजेन्द्र सिंह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 2008 -09 में भीमनगरी समारोह के दौरान विकास प्राधिकरण ने अधूरी सड़क बनाई,13 साल हो गए आज तक ये सड़क ऐसी ही है बल्कि और ज़्यादा टूट गयी है। इस सड़क में जलभराव और गंदगी भरी रहती है।कई बार वाहन भी पलट जाते हैं।इसीलिए लोगो मे रोष है।क्षेत्रीय निवासी मनोज ने कहा कि कई बार नेताओ और अधिकारियों के चक्कर लगाए अब थक गए है।अब संघर्ष और विरोध से ही सड़क बनाएंगे। पंचशील कॉलोनी, नवनीत नगर, मानसरोवर कॉलोनी, विलासगंज, शंकरगढ़ पुलिया, दौरेठा, सैनिक नगर, आनंद विहार, वायु विहार, अवधपुरी नई आबादी, सरस्वती नगर, गोविंद एन्कलेव, महावीर नगर, विराट आशियाना, दौरेठा नंबर एक व दो, न्यू आजमपाड़ा, अंबे विहार, मुकुंद नगर, नई बस्ती विलासगंज, कलवरी, विवेक विहार, मुन्नी विहार, सिकंदर कॉलोनी, विरोना विहार आदि कॉलोनियों के लोग परेशान हैं। धनौली, अजीजपुर, सिरौली रोड सहित जगनेर रोड पर सड़क के दोनों किनारों पर एक किमी तक घरों पर मकान बिकाऊ और चुनाव बहिष्कार के पोस्टर चस्पा हैं। रविवार को नाला निर्माण के लिए 68वें दिन क्षेत्रीय लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिन्हें वोट दिया उन्होंने क्षेत्र में काम नहीं कराए तो अब वोट देने से क्या फायदा।
