चुनावी दंगल: लो कर लो बात! बीजेपी की भीड़ उबाऊ होती है हमारी भीड़ टिकाऊ होती है! किस दिग्गज कांग्रेसी नेता ने कही ये बात?जानिए खबर के लिंक में।
ये बात सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी की देहरादून में हुई रैली के बाद कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सभा में भीड़ उनका भाषण खत्म होने से पहले खिसकने लगी थी, जबकि राहुल की सभा में लोग तब तक टीके रहे, जब तक की उनका हेलीकॉप्टर उड़ नहीं गया। उन्होंने कहा कि उनकी भीड़ उबाऊ थी, जबकि हमारी भीड़ टिकाऊ थी। आप ही बताइए ये बात बेहद ज्ञानवर्धक है ना? तभी तो लोग कह रहे है कि भीड़ भी टिकाऊ और मजबूत हो सकती है। भीड़ भी उबाऊ हो सकती है,हा भाषण उबाऊ नही हो सकता भीड़ नेताओ के भाषण सुनकर चिरनिंद्रा में नही जा सकती। हरीश रावत ने सीबीआई के लहजे में ये भी कहा कि कांग्रेस 19 दिसम्बर को राज्यभऱ में भाजपाई ढोल की पोल खोल सभाएं आयोजित करने जा रही है। इसकी शुरुआत पिथौरागढ़ से होगी,कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस चुनाव का शंखनाद करेंगे।उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी ने 60 पार का नारा दिया है लेकिन जनता उनका तड़ीपार करने वाली है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की खुशी की कोई ठिकाना ही नही रहा, थीम ईशु के साथ उन्होंने आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की उत्तराखंड में अगली जनसभा जनवरी माह में कुमाऊं मंडल में हो सकती है।