चुनाव स्पेशल: लापरवाही लोग करें और कोर्ट के गुस्से और निशाने पर आयोग आये ये उचित नही,इसीलिए इन सख्तियों के साथ होंगे चुनाव!
5 राज्यो में चुनाव होने है और कोरोना संक्रमण देशभर में एक बार फिर कहर बरपा रहा है ऐसे में या तो चुनाव रद्द होने की संभावना है या कई सख्तियों के साथ चुनाव आयोजित किये जायेंगे। अगर चुनाव कोरोना के खतरे के बीच हुए तो मुमकिन है पाबंदियों के साथ ही वोटिंग इत्यादि की व्यवस्था की जायेगी।
चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन्हीं सब मुद्दों को लेकर एक मीटिंग की गई थी जिसमे राजनीतिक दलों मतदाताओं और उम्मीदवारों सभी पर सख्त निगरानी रखने की बात की गई साथ ही ज़रा सी भी लापरवाही बरतने पर तुरंत एक्शन लिया जायेगा।
चुनाव प्रचार/ वोटिंग के समय सोशल डिस्टनसिंग,मास्क लगाने की अनिवार्यता, इन सभी कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करवाया जायेगा। मीटिंग में ऑब्जर्वेशन और वीडियो ग्राफर की तादात बढ़ाने पर भी मंथन किया गया है। बिना मास्क बूथ के अंदर किसी को भी एंट्री की इजाजत नही होगी। इसके अलावा चुनाव प्रसार की अवधि कम करने पर गम्भीरता से विचार किया गया। यहाँ तक प्रचार में लोगो की संख्या को लेकर भी मंथन हुआ। मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या बढ़ाई जायेगी,हर बूथ पर वोटर्स की संख्या कम से कम रखी जायेगी ताकि भीड़ इक्कठी न हो। चुनाव आयोग ने कोरोना नियमो और चुनाव को लेकर की बैठक में ये भी कहा कि सभी नियमो का सख्ती से पालन करवाया जायेगा। लापरवाही लोग करे और कोर्ट के गुस्से का शिकार और निशाने पर आयोग आये ये बिल्कुल भी उचित नही है। आयोग चुनाव करवाएगा लेकिन सख्ती के साथ।