• Home
  • News
  • Electoral Mahabharata: Akhilesh Yadav gave electoral temptation, will make arrangements for studies abroad for the youth, Deputy CM targeted, said on March 10 they will ring 12

चुनावी महाभारत:अखिलेश यादव ने दिया चुनावी प्रलोभन, युवाओं के लिए विदेशों में पढ़ाई का करेंगे इंतज़ाम, डिप्टी सीएम ने साधा निशाना, बोले 10 मार्च को इनके बजेंगे 12

editor
  • Kanchan Verma
  • January 09, 2022 08:01 AM
Electoral Mahabharata: Akhilesh Yadav gave electoral temptation, will make arrangements for studies abroad for the youth, Deputy CM targeted, said on March 10 they will ring 12

पांच राज्यो में चुनाव होने का बिगुल बज चुका है। तमाम दलों के नेता जनता को लुभावने वादों की चाशनी में लपेटने को तैयार हो चुके है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी युवाओं को प्रलोभन देना शुरू कर दिया है। उन्होंने चुनावी वादा करते हुए कहा है कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो युवाओं को दोबारा लैपटॉप दिये जायँगे साथ ही गरीब वर्ग के बच्चों के लिए विदेशों में पढ़ाई का इंतज़ाम किया जायेगा। अखिलेश के इस वादे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश पहले ही हार मान चुके है इसीलिए इस तरह के बहाने बना रहे है। उन्होंने आगे कहा कि 10 मार्च को सपा कांग्रेस और बसपा के 12 बज जायँगे,इस बार बीजेपी को 300 से ज़्यादा सीटे  हासिल होंगी


संबंधित आलेख: