• Home
  • News
  • Enough is enough! Death, Weeds and Sex? Nude models with coffin ready for funeral, what kind of advertisement is this?

हद है! मौत, मातम और सेक्स? अंतिम संस्कार के लिए तैयार ताबूत के साथ न्यूड मॉडल्स,ये कैसा विज्ञापन?

editor
  • Kanchan Verma
  • February 02, 2022 07:02 AM
Enough is enough! Death, Weeds and Sex? Nude models with coffin ready for funeral, what kind of advertisement is this?

यहां मौत मातम और सेक्स का अजीब खेल चल रहा है। रूस की मोर्चरी सर्विसेज देने वाली एक कम्पनी ने विज्ञापन में ताबूतों के साथ न्यूडिटी का प्रचार किया है। कम्पनी ने ताबूतों कॉफिन के साथ बिकनी पहने हुए मॉडल्स को दिखाया है।कुछ मॉडल्स ने बिकनी तक नही पहनी है। और ताबूतों पर न्यूड ही लेटी हुई है। कम्पनी के इस तरह के प्रचार पर अब विवाद खड़ा हो गया है। लोग मातम के सेक्स कौन बेचता है कह रहे है। कई  सोशल मीडिया यूजर्स कम्पनी के इस विज्ञापन से सख्त नाराज़ है। यूजर्स ने मॉस्को स्थित इस होरोनिम अंडरटेकर्स (HORONIM.RU undertakers) कंपनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है,कंपनी ने हाल ही में अपने Instagram और Tik Tok अकाउंट पर 42 सेकेंड के विज्ञापन का वीडियो शेयर किया था। कई लोगों ने इस पर सवाल पूछे हैं कि क्या मातम में भी सेक्स बिकता है?

 

वीडियो में बिकिनी पहने कई मॉडल्स ताबूत के साथ खड़े होकर पोज देते हुए दिख रही हैं. मॉडल्स (Models) ताबूत के ऊपर आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए भी नजर आ रही हैं. इस विज्ञापन के जरिए कंपनी अपनी Funeral Services को प्रमोट कर रही थी.


विज्ञापन के वीडियो को 21 और 22 जनवरी को पोस्ट किए जाने के बाद से टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर हजारों बार देखा जा चुका है. विज्ञापन के जरिए कंपनी ने बताया कि उसके पास प्रशिक्षित एजेंट्स हैं, जो अंतिम संस्कार (Funeral) की पूरी प्रक्रिया को ऑर्गनाइज करते हैं. इस विज्ञापन के वीडियो के वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना हो रही है.  

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि कंपनी वालों का 'दिमाग खराब' हो गया है. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोग अपनी सीमा भूल चुके हैं. वहीं एक और यूजर ने लिखा- ऐसे दुख के समय और निजी पलों के विज्ञापन के लिए हमें न्यूड महिलाओं की क्या जरूरत है? अधिकांश यूजर्स ने इस विज्ञापन को आपत्तिजनक विज्ञापन बताया है.


संबंधित आलेख: