• Home
  • News
  • Even after a month, the charge sheet was not filed and now the main accused's factory is on fire, raising many questions, why is there fire in the premises of the accused after the Ankita murder?

एक महीने बाद भी आरोप पत्रदाख़िल नही हुआ और अब मुख्य आरोपी की फैक्ट्री में लगी आग, खड़े कर रही कई सवाल, आखिर क्यों अंकिता मर्डर के बाद आरोपियों के अड्डो में लग रही है आग?

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 30, 2022 11:10 AM
Even after a month, the charge sheet was not filed and now the main accused's factory is on fire, raising many questions, why is there fire in the premises of the accused after the Ankita murder?

अंकिता हत्याकांड: रविवार को ऋषिकेश गंगा भोगपुर स्थित अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग। वहीं वंतत्रा रिजॉर्ट और फैक्टरी के बाहर पहले से पीएसी तैनात कर दी गई है। यही नहीं एसटीएफ ने पूरे क्षेत्र को सील भी कर दिया है। हालाकिं इन सब घटनाओ के बीच कई सवाल खड़े हो रहे है। 
क्या मिटाए गए सबूत?
दरअसल अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य BJP से निष्कासित नेता का बेटा है. हत्याकांड के सामने आने के बाद वनंतरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया गया था, जहां अंकिता भंडारी काम करती थी. इसके बाद आरोप लगे थे कि सबूतों को मिटाने के लिए ऐसा किया गया. यही नही अंकिता के पिता भी सबूत मिटाने की बात कर चुके है। 

यही नही एक माह पूर्व भी आरोप पत्र दाखिल नही हुआ जो कई सवाल खड़े कर रहा है, बता दे कि मामले की शुरुआत में जब लोग रिसॉर्ट के बाहर विरोध कर रहे थे, तब भाजपा विधायक रेणु बिष्ट भी वहीं थीं। इसी बीच रिसॉर्ट में आग लगाने की खबर आई। सबसे पहले उस कमरे में आग लगाई गई, जो VIP गेस्ट के लिए बुक था। आगजनी किसने शुरू की, कोई नहीं जानता। वह वहां ठहरा या नहीं, इसका भी पुख्ता रिकॉर्ड नहीं है। साथ ही अबतक उस वीआईपी की कोई जानकारी नही है। हम जांच के दौरान किसी भी तरह का कोई आरोप नही लगा रहे लेकिन घटना पर खड़े हो रहे सवालों को प्रकाश में लाने का काम कर रहे है।


संबंधित आलेख: