• Home
  • News
  • Even Pakistani citizens don't agonize this much: Kangana launches a scathing attack on the Congress over the 'Vande Mataram' controversy and targets Sonia Gandhi.

इतना तो पाकिस्तानी नागरिक नहीं तड़पते: वंदे मातरम विवाद पर कंगना का कांग्रेस पर तीखा हमला,सोनिया गांधी पर साधा निशाना

editor
  • Tapas Vishwas
  • August 18, 2026 12:08 PM
Even Pakistani citizens don't agonize this much: Kangana launches a scathing attack on the Congress over the 'Vande Mataram' controversy and targets Sonia Gandhi.

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने बयानों से राजनीतिक पारे को गरमा दिया है। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता 'वंदे मातरम' का विरोध करने के मामले में पाकिस्तानी नागरिकों से भी ज्यादा तड़पते हैं। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा 'वंदे मातरम' के पूर्ण गायन पर आपत्ति जताए जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने यह तीखा प्रहार किया। कंगना ने कहा, "'वंदे मातरम' महज एक गीत नहीं, बल्कि भारत की चेतना का प्रतीक है। एक कलाकार होने के नाते मैं समझती हूं कि कला और राष्ट्रीय कविता का लोगों पर कितना गहरा और भावनात्मक असर होता है। देश के राष्ट्रगीत के प्रति इस तरह की नफरत और विरोध बेहद चिंताजनक है। कंगना ने कांग्रेस नेतृत्व की मंशा पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, "राष्ट्रगीत को रुकवाने के लिए उन्होंने कैमरों तक की परवाह नहीं की। इसे बंद कराने के लिए जिस तरह की तड़प दिखाई गई, उतनी तड़प तो शायद पाकिस्तान में रहने वाले लोगों के भीतर भी नहीं होती। इस तरह का आचरण करके कांग्रेस पार्टी पूरे देश के सामने हंसी का पात्र बन गई है। अपने राजनीतिक हमलों के बीच, कंगना रनौत मंगलवार को मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा कीं। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना के इस ताजा बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।


संबंधित आलेख: