• Home
  • News
  • Extreme of crime: fearless criminals in the capital, people in panic! Angry young man stabbed girlfriend 6 times over breakup, incident captured in CCTV

अपराध की इंतहाः राजधानी में बेखौफ अपराधी, दहशत में लोग! ब्रेकअप से नाराज युवक ने गर्लफ्रेंड को 6 बार चाकू मारा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 04, 2023 05:01 AM
Extreme of crime: fearless criminals in the capital, people in panic! Angry young man stabbed girlfriend 6 times over breakup, incident captured in CCTV

नई दिल्ली। राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि सरेआम बेखौफ होकर अपराध किए जा रहे हैं। यहां आदर्श नगर इलाके में सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। आरोपी का नाम सुखविंदर है और उसे हरियाणा के अंबाला से अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है। पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी 5 साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए बुलाया। वह जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।
उधर दिल्ली के पांडव नगर में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। एक शख्स ने 19 साल की लड़की को किडनैप करने की कोशिश की। लड़का अपनी कार में लड़की को खींचने लगा। लड़की के मना करने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस पूरी वारदात के दौरान लड़की घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


संबंधित आलेख: