• Home
  • News
  • Fact Check: Is the girl in the viral photo with Rahul Gandhi actually the same girl who raised Pakistan Zindabad slogans

कौवा कान ले गया तो क्या मान लेंगे?भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाली लड़की के राहुल गांधी के साथ होने का वायरल पोस्ट फॉरवर्ड करने से पहले सच तो जान लो भईया!

editor
  • Kanchan Verma
  • September 25, 2022 04:09 PM
Fact Check: Is the girl in the viral photo with Rahul Gandhi actually the same girl who raised Pakistan Zindabad slogans

कौवा आपका कान लेकर उड़ गया,,कमाल की बात ये है कि ये सुनते ही आप कौवे की ओर देख रहे है अपने कान जो कि शरीर से चिपका है उसे नही। यानी आप भी सुनी सुनाई बातों पर आसानी से यकीन कर लेते है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप से ग्रेजुएट हुए लोग उसे सच मान लेते है जो उनके सामने मोडिफाई(मोदीफ़्राई) करके परोस दिया जाता है। जी हां !ये काम आईटी सेल वाले बखूबी करना जानते और जब कोई फ़ोटो फोटोशॉप से एडिट करके दूसरे ही ढंग से वायरल की जाती है तब देश मे फैलता है नफ़रत का रायता। 


ऐसा ही कुछ इन दिनों देखने को मिल रहा है। दरअसल दिग्गज नेताओं के ताबड़तोड़ इस्तीफे के बाद बुरी तरह लड़खड़ाई सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस एक बार फिर खुद को संभालने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकली है। अभी ये यात्रा शुरू ही हुई थी कि सोशल मीडिया में राहुल गांधी की एक फोटो वायरल होने लगी,जिसमे दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जिस लड़की को बड़े ही प्यार से गले लगा रहे है वो लड़की वही है जो असदुद्दीन ओवैसी के मंच पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। ये फोटो जैसे ही वायरल हुई वैसे ही हर जगह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो यात्रा में तब्दील कर दी गयी। ऐसा किसने किया? आईटी सेल ने? 

 


ये फोटो किसने फोटोशॉप की ये तो कहना मुश्किल है लेकिन जब आवाज़24x7 ने तफ्तीश की तब पता चला कि जो लड़की राहुल गांधी के साथ है वो लड़की मिवा आंद्रेलियो है,जो केरल की स्टूडेंट यूनियन लीडर रही है। इसके लिए हमने मिवा के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेक किया तो पता चला कि 3 दिन पहले मिवा ने इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था- मेरे जीवन का खूबसूरत पल, मेरे राहुल गांधी।


मिवा ने राहुल गांधी को टैग करते हुए केरल के कोच्चि में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया था। मिवा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें लेकर BJP फेक न्यूज फैला रही है।मिवा ने भी अपनी स्टोरी में साफ बताया कि वायरल पोस्ट में नज़र आ रही दोनों लडकिया अलग है। 

 

 

अब आइये जानते है कि वायरल पोस्ट में जो लड़की पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही है वो कौन है। ये लड़की दरअसल अमूल्या लियोना है,जो बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज की स्टूडेंट है। और वायरल वीडियो 20 फरवरी 2020 की है जब बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में एंटी सीएए एनआरसी रैली में अमूल्या ने भी भाग लिया था और उसने AIMIM चीफ ओवैसी के सामने ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। ये देखते ही ओवैसी ने अमूल्या से माइक छीन लिया था इस घटना के बाद पुलिस ने अमूल्या को गिरफ्तार भी किया था।


वायरल पोस्ट का सच अब आपके सामने है। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए ये सोची समझी एक साजिश है। भारत मे कांग्रेस और बीजेपी दो ऐसी राजनीतिक पार्टियां है जो केंद्र में रही है। हर पार्टी में खूबियां होती है तो खामियां भी होती है। आज कांग्रेस बुरी तरह लड़खड़ा चुकी है इसके पीछे सोनिया गांधी का पुत्र मोह भले ही हो लेकिन इस बात को नकारा भी नही जा सकता कि कांग्रेस के समय भारत ने आत्मनिर्भरता की राह में तमाम वो उपलब्धियां हासिल की जो विकासशील देश के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। आज कांग्रेस एक बार फिर सम्भलने की कोशिश कर रही है तो उसे मौका मिलना चाहिए न कि फोटोशॉप जैसी तुच्छ साजिशें कर बदनाम करने की कोशिश।


हैरानी की बात ये है कि राहुल गांधी को बदनाम करने की ये पोस्ट बुद्धिजीवी लोग भी फॉरवर्ड किये जा रहे है,मीडिया हो या आम जनता हर कोई बिना जांचे की सच क्या है इस पोस्ट को न सिर्फ फॉरवर्ड कर रहे है बल्कि मिर्च मसाला लगाकर दो चार अनाप शनाप बातें और गढ़ कर के पोस्ट के साथ मेसेज भी कर रहे हैं। लोकतांत्रिक देश भारत मे लोकतंत्र की ऐसी हत्या आये दिन हो रही है जिसकी ज़िम्मेदारी आईटी सेल और सत्ताधारी बीजेपी की है


संबंधित आलेख: