फैक्ट चेक:इस दीवाली भारत मे अस्थमा और आंखों की बीमारी फैलाने की चीन की है साजिश!चाइनीज पटाखे और लाइट्स का ऐसा कोई मेसेज अगर आपको भी मिला हो तो फॉरवर्ड करने से पहले ये खबर ज़रूर पढ़ें
भारत20/10/2022
दीपावली का त्यौहार शुरू हो चुका है,इस दौरान सोशल मीडिया में चाइनीज पटाखों को लेकर एक मैसेज वायरल हो रहा है जो लोगो मे डर पैदा कर रहा है। इस वायरल मेसेज की सच्चाई क्या है इसकी पड़ताल आवाज़24x7 न्यूज़ ने जब शुरू की तो पता चला कि ये वायरल मेसेज फेक है और लोगो की बीच भ्रामक स्थिति पैदा कर रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया में गृह मंत्रालय के नाम से भेजे जा रहे एक फर्जी मैसेज में दावा किया जा रहा है कि चीन भारत में अस्थमा और नेत्र रोग कारक विशेष प्रकार के पटाखे और सजावटी लाइट भेज रहा है। लोगों को इस दिवाली चीनी उत्पादों का उपयोग नहीं करने के लिए कहा जा रहा है। व्हाट्सऐप के जरिये भेजे जा रहे इस मैसेज में चाइनीज पटाखों को लेकर कई तरह की बातें कहीं गई हैं।
लोगों को गुमराह करने के लिए मैसेज को इस तरह लिखा गया है कि जैसे गृह मंत्रालय द्वारा नोट जारी किया गया हो। लेकिन हकीकत में यह मैसेज फर्जी है। आवाज़24x7 ने इस वायरल मेसेज की पड़ताल करने लिए पीआईबी फैक्ट चेक (PIBFactcheck) में सर्च किया तो पाया कि पीआईबी ने भी इस मैसेज को फर्जी करार दिया है।

इस फर्जी मेसेज के अंत मे मेसेज फॉरवर्ड करने की अपील भी की गई है। लेकिन आप समझदार बने और ऐसे भ्रामक प्रचार करने वाले मेसेज की पड़ताल ज़रूर करे ताकि आप लोगो के बीच गलत और फेक मेसेज फॉरवर्ड करने से बच सके।