• Home
  • News
  • Faith: The doors of Kedarnath shrine are ready to open! The sacred pilgrimage will begin with grand decorations, tight security, and new arrangements.

आस्थाः केदारनाथ धाम के कपाट खुलने को तैयार! भव्य सजावट, कड़ी सुरक्षा और नई व्यवस्थाओं के साथ शुरू होगी पवित्र यात्रा

editor
  • Awaaz Desk
  • April 21, 2026 11:04 AM
Faith: The doors of Kedarnath shrine are ready to open! The sacred pilgrimage will begin with grand decorations, tight security, and new arrangements.

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट कल 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट उद्घाटन के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। इसके साथ ही विधिवत रूप से केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। कपाट खुलने से पहले ही बाबा केदार की पवित्र डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। धाम में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और मंदिर को फूलों व आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है। प्रशासन ने इस बार यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सड़कों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन, पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, भोजन और पेयजल की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके अलावा पूरे मार्ग पर विद्युत और सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है, वहीं हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। स्वच्छता व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। यात्रा मार्ग और धाम परिसर में साफ.सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालय और गर्म पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैनात हैं। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे पहले से बेहतर बताया है। 

मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
इस बार मंदिर समिति ने एक अहम निर्णय लेते हुए केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। समिति के सदस्य विनीत पोस्ती के अनुसार मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन ले जाना, फोटो या वीडियो बनाना तथा रील्स रिकॉर्ड करना सख्त मना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


संबंधित आलेख: