• Home
  • News
  • Faith: Worship of Banyan tree for long life of husband! Married women kept Nirjala fast, crowd of devotees gathered at Pateshwari Devi temple

आस्थाः पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा! सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, पाटेश्वरी देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

  • Awaaz Desk
  • May 26, 2025
Faith: Worship of Banyan tree for long life of husband! Married women kept Nirjala fast, crowd of devotees gathered at Pateshwari Devi temple

अयोध्या। भारत में पेड़ों, नदियों और पहाड़ों की पूजा करना प्राचीन परंपरा रही है। वहीं वट सावित्री व्रत पूजा भी इसी के अंतर्गत आती है। जहां सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पति के लिए दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। अयोध्या के पाटेश्वरी देवी मंदिर में भी वट सावित्री पूजा के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु कामना को लेकर पूजा अर्चना व परिक्रमा की। इस दौरान महिलाओं ने मौली धागा बांधकर अपने पति की दीर्घायु की मंगलकामना की। बता दें कि प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करती हैं। मान्यता है कि सावित्री यमराज से लड़कर कठिन तपस्या कर पति सत्यवान के प्राण वापस लाई थी। वट सावित्री वृक्ष की पूजा करने आई महिला रत्ना जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज ही के दिन सावित्री ने यमराज से लड़कर, कठिन तपस्या कर अपने पति सत्यवान का प्राण वापस लाई थी। तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुहाग की रक्षा के लिए वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करती हैं।


संबंधित आलेख: