• Home
  • News
  • Family going from Mallital to Tallital injured in rickshaw road accident

मल्लीताल से तल्लीताल जा रहा परिवार हुआ रिक्शा सड़क दुर्घटना में चोटिल

editor
  • Awaaz Desk
  • April 14, 2023 10:04 AM
Family going from Mallital to Tallital injured in rickshaw road accident

नैनीताल: नैनीताल की मालरोड में गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे मल्लीताल से तल्लीताल सवारियों को लेकर जा रही पैडल रिक्शा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी जिसमे रिक्शा में सवार लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश निवासी परिवार चोटिल हो गया। जानकारी के मुताबिक लेक साइड कैफे के पास ये हादसा हुआ।

नैनीताल में सवारियों को चौक से अन्यत्र ले जाने का काम रिक्शा चालकों द्वारा किया जाता है। ऐसे में मल्लीताल से तल्लीताल जा रहा एक परिवार रिक्शा सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गया। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश निवासी परिवार जब माल रोड के पास स्थित साइड कैफे के पास पहुंचा तो रिक्शा के आगे का पहिया दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोटें नही आई है। 

 


संबंधित आलेख: