• Home
  • News
  • Farmers and vendors protest against the new e-token system for fertilizers! Demonstrators stage a sit-in, raise slogans, and submit a memorandum.

खाद की नई ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में उतरे किसान और विक्रेता! धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

editor
  • Awaaz Desk
  • November 19, 2026 11:11 AM
Farmers and vendors protest against the new e-token system for fertilizers! Demonstrators stage a sit-in, raise slogans, and submit a memorandum.

रुद्रपुर। खाद की नई ई-टोकन व्यवस्था को लेकर ऊधम सिंह नगर में खाद विक्रेताओं और किसानों में नाराजगी है। जिला फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में बैठकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर ज्ञापन देकर इस व्यवस्था को 31 मार्च 2027 तक स्थगित करने और इंटर-स्टेट बुकिंग का विकल्प खोलने की मांग की है। इस दौरान किसान और दुकानदारों ने मुख्य कृषि अधिकारी के गाड़ी के आगे बैठकर प्रदर्शन किया। बता दें कि उत्तराखंड में खाद बिक्री के लिए ई-टोकन व्यवस्था लागू कर दी गई है। लेकिन ऊधम सिंह नगर में इस व्यवस्था को लेकर व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। एसोसिएशन का कहना है कि जनपद की सीमा उत्तरप्रदेश की सीमा से लगी हुई है और यहां के किसान पिछले 70 सालों से यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों के विक्रेताओं से खाद और कृषि आदान खरीदते आ रहे हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि Fertilizer Framework में इंटर-स्टेट बुकिंग का विकल्प भी खोला जाए, ताकि सीमावर्ती किसान उत्तराखंड के अधिकृत विक्रेताओं से ही नहीं, बल्कि यूपी के अधिकृत विक्रेताओं से भी ऑनलाइन टोकन बुक करके खाद खरीद सकें। इससे किसानों को सहूलियत होगी और उनका पुराना व्यावसायिक संबंध भी बना रहेगा।
 


संबंधित आलेख: