ओमीक्रोन का डर:केंद्र सरकार ने इन राज्यो को लिखा पत्र और किया ये आग्रह
Omicron के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यो और केंद्रीय शासित राज्यों को पत्र लिखकर सावधान रहने और कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का आग्रह किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कई राज्यो में कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है,और मौतें चिंता का सबब बनी हुई है।
मंत्रालय ने पत्र में कहा है कि सभी राज्य टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट-कोरोना प्रोटोकॉल पर ठीक से ध्यान दें। साथ ही यह भी कहा गया है कि जल्द से जल्द कोरोना के प्रसार को रोकने और मृत्यू दर को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्नाटक, केरल,ओडिशा,जम्मूकश्मीर, तमिलनाडु और मिजोरम को कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर ये पत्र लिखा और जो भी ज़रूरी कदम हो उन्हें उठाने का आग्रह किया है