• Home
  • News
  • Fear: Terror of leopard and leopard from mountains to plains! Leopard entered the village here, killed a 10 year old child

खौफः पहाड़ से लेकर मैदान तक गुलदार और तेंदुए का आतंक! यहां गांव में घुसा तेंदुआ, 10 साल के बच्चे को मार डाला

editor
  • Awaaz Desk
  • September 29, 2023 10:09 AM
Fear: Terror of leopard and leopard from mountains to plains! Leopard entered the village here, killed a 10 year old child

बिजनौर। इन दिनों हर जगह जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर जहां गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में तेंदुए का आतंक बरकरार है। यहां यूपी के बिजनौर में तेंदुए ने दस साल के बच्चे पर हमला कर दिया।

लोगों ने देखा तो शोर मचाया। शोर होने पर तेंदुआ भाग गया। इसके बाद ग्रामीण तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। अफसरों ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।  

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिजनौर के एक गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई। यहां 10 साल का बच्चा दुकान से घर लौट रहा था। उसी समय तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। गांव वालों ने जब तक देखा और शोर मचाया, तब तक तेंदुआ बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर चुका था। 

अफजलगढ़ पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) पंकज तोमर ने कहा कि पास खड़े लोगों ने जब देखा कि बच्चे पर तेंदुआ ने हमला कर दिया तो उन्होंने शोर मचाया और बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। गांव के लोग बच्चे को गंभीर हालत में धामपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए।


संबंधित आलेख: