• Home
  • News
  • Film world: 'The Kerala Story' broke records as soon as it was released! Left behind 'The Kashmir File' in just two days, read how much has been collected so far

फिल्म जगतः ‘द केरल स्टोरी’ ने रिलीज होते ही तोड़े रिकॉर्ड! दो ही दिन में ‘द कश्मीर फाइल’ को पीछे छोड़ा, पढ़ें अबतक कितना हुआ कलेक्शन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 07, 2023 07:05 AM
Film world: 'The Kerala Story' broke records as soon as it was released! Left behind 'The Kashmir File' in just two days, read how much has been collected so far

नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। विवादों के बीच भी फिल्म को दर्शकों से थिएटर्स में अच्छा रिस्पांस मिला है। क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिस्पांस मिला। वहीं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर दिया। इसने महज दो ही दिन में कमाई के मामले में ‘द कश्मीर फाइल्स’ तक को पीछे छोड़ दिया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भी काफी विवाद हो रहा था। लेकिन विवादों के बीच इसे भी सेंसर ने हरी झंडी दिखाई थी। सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद सामाजिक मुद्दे को लेकर ही बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ भी रिलीज हुई है। दोनों का ट्रैक एक ही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ का फॉर्मूला (सोशल टॉपिक्स) हिट होता नजर आ रहा है। अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर जहां बैन लगाने की मांग की जा रही थी। वहीं, इसने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ और कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ समेत ‘द कश्मीर फाइल्स’ तक को पीछे छोड़ दिया है। जहां फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, ‘सेल्फी’ ने पहले दिन 2.55 करोड़ और ‘शहजादा’ ने 6.50 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके साथ ही ‘द केरल स्टोरी’ के दूसरे दिन के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने के लिए मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसने 11.50 से 12.50 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन महज दो दिन में 19.50-21.50 करोड़ हो गया है।


संबंधित आलेख: