• Home
  • News
  • Fire of violence: Violence erupted again in three states including Jharkhand! Horrible situation, stone pelting and arson in Jamshedpur, Haryana and Chhattisgarh

हिंसा की आगः झारखण्ड समेत तीन राज्यों में फिर भड़की हिंसा! जमशेदपुर, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में भयावह स्थिति, पथराव और आगजनी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 10, 2023 07:04 AM
Fire of violence: Violence erupted again in three states including Jharkhand! Horrible situation, stone pelting and arson in Jamshedpur, Haryana and Chhattisgarh

नई दिल्ली। झारखण्ड, छत्तीसगढ़ समेत देश के तीन राज्यों में हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार जमशेदपुर में महावीरी झंडे के अपमान को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। वहीं हरियाण के सोनीपत में धर्मस्थल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गयी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हिन्दू युवक की मौत के बाद लोग हिंसक हो गए। हिंसा के तीनों तीनों जगहों पर भारी फोर्स तैनात कर दी गयी है। कई जगहों पर इंटरनेट सेवा भी बंद की गयी है। झारखंड में जमशेदपुर जिले के कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक 3 में महावीरी झंडा के अपमान को लेकर हिंसा भड़क उठी। माहौल बिगड़ने के बाद क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया गया। इंटरनेट सेवा को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गय। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बताया जाता है कि महावीरी झंडे के अपमान को लेकर रविवार शाम दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।

उपद्रवियों ने दो दोपहिया वाहन समेत पांच दुकानों में आग लगा दी। इस दौरान समुदाय विशेष की ओर तीन राउंड फायरिंग भी की गई। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। शास्त्री नगरह ब्लॉक संखअया-2 के मस्जिद समेत आसपास के इलाकों से 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। हरियाणा के सोनीपत जिले के सांदल कलां गांव में समुदाय विशेष के लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है। यह हमला उस समय किया गया। यह हमला रात को उस समय किया गया, जब लोग रमजान की नमाज अदा कर रहे थे। बताया जाता है कि नमाजियों पर 15 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इलाके मेंतनाव का माहौल है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दो बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें सहायक उप निरीक्षक घायल हो गए। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। आसपास के जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। इसी मामले को लेकर विहिप ने आज राज्यव्यापी बंद बुलाया है।


संबंधित आलेख: