• Home
  • News
  • Fire Tragedy: Fierce fire blazed near the hospital in Ghatkopar, Mumbai! One died, patient shifted to another hospital

अग्निकाण्डः मुंबई के घाटकोपर में अस्पताल के पास धधकी भीषण आग! एक की मौत, दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किए गए मरीज

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 17, 2022 11:12 AM
 Fire Tragedy: Fierce fire blazed near the hospital in Ghatkopar, Mumbai! One died, patient shifted to another hospital

दिल्ली। महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां राजधानी मुंबई के घाटकोपर में पारेख अस्पताल के पास भीषण आग धधकने से एक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। अग्निकाण्ड के चलते पारेश अस्पताल में भर्ती मरीजों को खासी परेशानी हो रही है, जिसके चलते मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। खबरों के मुताबिक शनिवार दोपहर को विश्वास नाम की इमारत के पास एक पिज्जा रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। कुछ ही देर में आग और ज्यादा फैल गई। आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। फौरन दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आग का धुआं पास में मौजूद पारेख अस्पताल में चला गया, जिस वजह से वहां मौजूद लोगों को दिक्कत होने लगी। मुंबई फायर सर्विस ने बताया कि पारेख अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को शिफ्ट किया गया है। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।


संबंधित आलेख: