अमेरिका में फिर गोलीबारीः फायरिंग में 10 लोगों के मारे जाने की खबर! पुलिस ने शूटर को मार गिराया, और बढ़ सकती है मृतकों और घायलों की संख्या
नई दिल्ली। अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां वर्जीनिया के वॉलमार्ट में एक बार फिर भयानक गोलीबारी का नजारा देखने को मिला है। गोलीबारी में दस लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि वर्जीनिया के चेसापीक में देर शाम को यह घटना हुई। पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया है। वॉलमार्ट और चेसापीक पुलिस विभाग ने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है और बढ़ सकती है। पुलिस ने कहा- हमें रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। कई लोग मारे गए हैं, कई घायल हुए हैं। हम फिलहाल मृतकों का आंकड़ा नहीं बता सकते हैं। जांच के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम उनसे पूछताछ करेंगे। इससे पहले कोलोराडो में एक LGBTQ नाइट क्लब में भी गोलीबारी की घटना देखने को मिली थी। नाइट कल्ब में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 18 लोग घायल हुए थे। अमेरिका स्थित कोलराडो स्प्रिंग्स में रविवार रात एक हमलावर ने गोलीबारी की थी, जिसको बाद में हिरासत में ले लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।