पहले अभद्रता अब बनाया बहनः पुलिस गिरफ्त में आने के बाद निकली गालीबाज श्रीकांत त्यागी की हेकड़ी! बोला- महिला मेरी बहन जैसी, आवेश में आकर कर दी गलती
नई दिल्ली। नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाला गालीबाज श्रीकांत त्यागी की पुलिस गिरफ्त में आने के बाद सारी हेकड़ी निकल गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मंगलवार को गालीबाज त्यागी ने कहा कि वह महिला उसकी बहन जैसी है। उसका कहना है कि मेरी राजनीति समाप्त करने के लिए यह साजिश रची गई थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है उससे आवेश में गलती हो गई।
बता दें कि नोएडा सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से गाली-गलौज और हाथापाई करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को सूरजपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इससे पहले सोमवार को नोएडा अथॉरिटी ने विवाद की जड़ बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। लेकिन, ढाई साल से कार्रवाई न होने की वजह से श्रीकांत की हिम्मत बढ़ती गई। लोगों का कहना है कि उसे भरोसा हो गया था कि इन शिकायतों से उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। नोएडा की तमाम सोसायटीज में प्रभावशाली लोगों ने ऐसे अतिक्रमण कर रखे हैं, इक्का-दुक्का को छोड़कर 95 प्रतिशत शिकायतों में अथॉरिटी ने कार्रवाई नहीं की है। उसकी कार्रवाई नोटिस और निरीक्षण तक ही सीमित रहती है।
