• Home
  • News
  • Following a terrifying rampage in Rudrapur, a case of kidnapping and life-threatening assault has been registered against the brother and nephews of a Congress leader; preparations for their arrest are underway.

रुद्रपुर में खौफनाक तांडव के बाद कांग्रेस नेता के भाई और भतीजों के खिलाफ अपहरण व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज,गिरफ्तारी तैयारी शुरू

editor
  • Tapas Vishwas
  • November 11, 2026 02:11 PM
Following a terrifying rampage in Rudrapur, a case of kidnapping and life-threatening assault has been registered against the brother and nephews of a Congress leader; preparations for their arrest are underway.

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली सी बात पर कांग्रेस नेता के परिवार के दबंगों ने कानून और पुलिस के खौफ को ताक पर रखकर घर में घुसकर तांडव मचाया। स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें ठंडी सड़क पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर आपराधिक मामले में बदल गया। वही इस मामले में अब कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा के भाई और भतीजों सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण और हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार गाड़ी साइड देने को लेकर नवीन खेड़ा के बेटे राघव एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह मामूली सी बात रंजिश में बदल गई। इसके बाद नवीन खेड़ा, विवेक खेड़ा, राघव खेड़ा, मोंटी रावत, पिंटू, कशिश खेड़ा, राधा समेत करीब 8 अन्य अज्ञात लोग एकजुट होकर पीड़ित युवक के घर में जबरन घुस गए। घर के अंदर के न मिलने पर हमलावरों का गुस्सा और भड़क गया। वे तुरंत स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में सवार हुए और ठंडी सड़क की तरफ निकल पड़े, जहां उन्होंने युवक को दबोच लिया। इसके बाद दबंगों ने युवक का जबरन अपहरण कर लिया और ठंडी सड़क पर ले जाकर उस पर कहर बरपाया। इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, बेल्ट और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। जानलेवा हमले में पीड़ित युवक का सिर दो जगहों से बुरी तरह फट गया और उसकी उंगली पर भी गंभीर चोट आई, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। इतना ही नहीं जाते-जाते आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी,जिससे पीड़ित युवक का परिवार गहरे सदमे में आ गया। घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद  पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार,आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी है।


संबंधित आलेख: