• Home
  • News
  • For love's sake: Kashmiri girl's heart fell on Bihar's boy! Muslim-turned-Hindu, lover left the girl and ran away

प्यार के खातिरः बिहार के लड़के पर आया कश्मीरी लड़की का दिल! मुस्लिम से बनी हिन्दू, मन भरा तो लड़की को छोड़कर फरार हुआ प्रेमी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 29, 2023 01:01 PM
For love's sake: Kashmiri girl's heart fell on Bihar's boy! Muslim-turned-Hindu, lover left the girl and ran away

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार अंधा होता है और प्यार के खातिर इंसान किसी भी हद तक गुजर सकता है। कुछ ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है। कश्मीर की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की को बिहार के लड़के से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो लड़की मुस्लिम से हिन्दू बन गयी और दोनों ने कोर्ट में शादी भी कर ली। फिर इसके बाद अचानक लड़का उसे छोड़कर बेगूसराय आ गया और लड़की का फोन उठाना भी बंद कर दिया। जिसके बाद लड़की बेगूसराय पहुंची, लेकिन लालू के मिलने से मना करने पर उसने आत्महत्या की कोशिश की।

कश्मीर की 28 वर्षीय समेरा हनीफ को बेगूसराय के 30 वर्षीय लालू कुमार से कश्मीर में प्यार हो गया। लालू के कहने पर समेरा ने अपना धर्म बदलकर अंजलि नाम रखवा लिया और 19 मई 2022 को दोनों ने श्रीनगर की कोर्ट में शादी कर ली। दोनों करीब 7 महीने तक कश्मीर में ही साथ रहे लेकिन अचानक युवक उसे छोड़कर बेगूसराय आ गया और उसके फोन का जवाब देना भी बंद कर दिया। जिसके बाद शनिवार (28 जनवरी) को अंजलि भी 2000 किलोमीटर दूर कश्मीर से बेगूसराय पहुंची, लेकिन लालू ने उससे मिलने से मना कर दिया। लालू ने यह भी कहा कि वह अब लौटकर कश्मीर आने वाला भी नहीं।

इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन लोगों ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया। कश्मीर के गुलबर्ग की रहने वाली समेरा हनीफ खुद को शादीशुदा बताते हुए बेगूसराय में लालू के घर पहुंची। उसका कहना है कि लालू से उसने शादी की है। हालांकि लालू के घरवालों ने शादी की बात से इनकार कर दिया। उसके परिवार ने उसके साथ मारपीट भी की। इससे परेशान समेरा ने जहर खा लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


संबंधित आलेख: