8 साल में 14 बार ज़बरन अबॉर्शन!लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने तंग आकर की खुदकुशी
विदेशों की तर्ज पर भारत मे भी आधुनिकता के नाम पर लिव इन रिलेशनशिप चलन बन चुका है। कई बार इसके नुकसान बेहद चौकानें वाले होते है। दिल्ली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक महिला ने लिव इन पार्टनर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इसकी वजह पार्टनर द्वारा महिला का 8 सालो में 14 बार अबॉर्शन करवाना है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक 33 वर्षीय शादीशुदा महिला अपने पति से अलग किसी और के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला की दो बेटियां भी है जिन्हें महिला ने हॉस्टल में रखा था। महिला जिस युवक के साथ लिव इन मे थी वो नोयडा की एक कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है,और बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पिछले 8 सालों में वो 14 बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन युवक ने हर बार ज़बरन उसका अबॉर्शन करवा दिया। जिससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने ये भी लिखा कि उसके मोबाइल में युवक के खिलाफ कई सबूत भी है।
पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया और महिला का मोबाइल फ़ोन सील कर दिया है। आरोपी युवक फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।