• Home
  • News
  • Former Chief Minister Harish Rawat's health suddenly deteriorates; admitted to Doon Hospital; supporters concerned.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अचानक बिगड़ी तबीयत, दून अस्पताल में भर्ती,समर्थकों में चिंता

editor
  • Tapas Vishwas
  • June 10, 2026 11:06 AM
Former Chief Minister Harish Rawat's health suddenly deteriorates; admitted to Doon Hospital; supporters concerned.

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने का समाचार है। देर रात सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने के बाद उन्हें आनन-फानन में राजधानी के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और उनके प्रशंसकों व समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई है।

अस्पताल सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, हरीश रावत को रात के समय अचानक सीने में भारीपन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। स्थिति को देखते हुए उनके परिजनों और करीबियों ने बिना समय गंवाए उन्हें दून अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष टीम को तैनात कर दिया है। वर्तमान में दून अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में पूर्व सीएम का सघन स्वास्थ्य परीक्षण (चेकअप) चल रहा है। उनके स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति के सबसे कद्दावर और लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। जैसे ही उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैली, दून अस्पताल के बाहर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों का जुटना शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है। सभी लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।


 


संबंधित आलेख: