• Home
  • News
  • Free Bone Mineral Density (BMD) testing camp in Haldwani on October 25, free testing up to ₹3000 will be available!

हल्द्वानी में 25 अक्टूबर को मुफ्त बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच शिविर, ₹3000 तक की जांच का निःशुल्क मिलेगा लाभ!

editor
  • Kanchan Verma
  • October 24, 2026 10:10 AM
Free Bone Mineral Density (BMD) testing camp in Haldwani on October 25, free testing up to ₹3000 will be available!

हल्द्वानी। हड्डियों की सेहत को लेकर चिंतित लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रवेक कल्प प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को हल्द्वानी में निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में लोगों को हड्डियों की गुणवत्ता की जांच कराने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, पैथोलॉजी में इस जांच की कीमत करीब ₹3,000 बताई गई है, जबकि शिविर में यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें डॉ. जगदीश चंद्र सत्ती, जॉइंट एवं डायबिटीज विशेषज्ञ, मरीजों को परामर्श देंगे।

जोड़ों के दर्द से लेकर हड्डियों की समस्याओं तक मिलेगा परामर्श

शिविर में हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, जैसे जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस, गर्दन में दर्द और हड्डियों की कमजोरी से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा मांसपेशियों में खिंचाव, वजन कम होना, थकान, चक्कर आना, घाव भरने में देरी और त्वचा संबंधी समस्याओं जैसी शिकायतों पर भी जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।

 

यहां लगेगा शिविर, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

शिविर का आयोजन देवला चौड़ाहा, नियर पालम सिटी, रामपुर रोड, हल्द्वानी में किया जाएगा। इच्छुक लोग पहले से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

- रजिस्ट्रेशन संपर्क: सुखपाल सिंह
- मोबाइल: 8006456941
- ईमेल: medicalcamp@pravek.com

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क जांच सुविधा का लाभ उठाएं।


संबंधित आलेख: