• Home
  • News
  • From politics to her personal life—Sonia Gandhi has shared her first video on Instagram! Her book, ‘Belonging’, will reveal her journey from childhood through to her love story with Rajiv Gandhi.

सियासत से निजी जिंदगी तक का सफर, सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पहला वीडियो! किताब ‘Belonging’ में खुलेगी बचपन से राजीव गांधी तक की प्रेम कहानी

editor
  • Awaaz Desk
  • October 22, 2026 08:10 AM
From politics to her personal life—Sonia Gandhi has shared her first video on Instagram! Her book, ‘Belonging’, will reveal her journey from childhood through to her love story with Rajiv Gandhi.

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की। उन्होंने अपनी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक साझा करते हुए पाठकों के साथ अपने जीवन के कुछ निजी अनुभव बांटने की बात कही। यह संस्मरण 10 नवंबर को प्रकाशित होने वाला है। अपनी पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि वह अपनी कहानी पाठकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।  इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाने के बाद  उन्होंने पहला वीडियो भी पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह एक किताब के साथ नजर आ रही हें, जो एक संस्मरण है। इस पोस्ट में उनकी आने वाली संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक दिखाई गई है। अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में, सोनिया गांधी ने किताब की पहली झलक साझा करते हुए आभार जताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सभी को नमस्ते, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पेश है मेरी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक।' सोनिया ने पोस्ट में लिखा, 'यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी है। मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।' यह संस्मरण सोनिया गांधी के जीवन के सफर को बयां करता है। युद्ध के बाद के इटली में उनके बचपन से लेकर, उस प्रेम कहानी तक जो उन्हें भारत ले आई, और उन व्यक्तिगत नुकसानों तक जिन्होंने उनके जीवन और उनके अपनाए हुए देश के साथ उनके रिश्ते को गहराई से प्रभावित किया। बता दें कि, हाल ही में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने अपनी मां की किताब को लेकर उत्साह जताया। कांग्रेस नेता ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को आखिरकार वे लाखों लोग पढ़ सकेंगे जो आपसे प्यार करते हैं। मैं जानता हूं कि आप जैसी निजी स्वभाव वाली इंसान के लिए दुनिया को अपनी यह खूबसूरत कहानी बताना कितना मुश्किल रहा होगा। आज, उनके जन्मदिन पर, मैं देख सकता हूँ कि पापा मुस्कुरा रहे हैं और गर्व से अपनी खूबसूरत सोनिया को देख रहे हैं।'


संबंधित आलेख: