• Home
  • News
  • Gambling in public place caught by police

सार्वजनिक स्थान पर खेल रहे थे जुआ पुलिस ने धर दबोचा

editor
  • Vikas Kumar
  • November 04, 2023 09:11 AM
Gambling in public place caught by police


किच्छा- पुलिस ने सार्वजानिक स्थान पर जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किच्छा कोतवाली पुलिस ने जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने निर्देशों पर ऑप्रेशन प्रहार के तहत हार जीत की बाजी लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बंगाली कालोनी नहर पार खेत किनारे से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और तीन हजार एक सौ रूपये की नगदी भी बरामद की है। पुलिस पूंछतांछ में आरोपियों ने अपना नाम भावेन पुत्र  निताई, दीपांकर पुत्र  देवेंद्र निवासी वार्ड नं0, 02 बंगाली कॉलोनी किच्छा, सर्वेश पुत्र  हरीश गोस्वामी निवासी पंजाबी मोहल्ला किच्छा जिला उधमसिंहनगर बताया पुलिस ने तीनो ही आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस दौरान जुआरियो को गिरफ्तार करने वाली टीम में  उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट, हेड कानि0 महेश कोहली, कानि0 उमेश सिंह शामिल थे। 


संबंधित आलेख: