• Home
  • News
  • Ghansali on the path of development: Chief Minister Dhami gave the gift of schemes worth ₹ 4121 lakh, grand ground breaking ceremony of Pilkhi Hospital took place

विकास की राह पर घनसाली: मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹4121 लाख की योजनाओं की सौगात, पिलखी अस्पताल का हुआ भव्य भूमि पूजन

editor
  • Tapas Vishwas
  • February 26, 2026 12:02 PM
Ghansali on the path of development: Chief Minister Dhami gave the gift of schemes worth ₹ 4121 lakh, grand ground breaking ceremony of Pilkhi Hospital took place

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने टिहरी जनपद के दौरे के दौरान घनसाली विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। गुरुवार को घनसाली पहुंचे मुख्यमंत्री ने कुल 4121.10 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

पिलखी अस्पताल का होगा कायाकल्प समारोह का मुख्य आकर्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत किए जाने के लिए आयोजित विधिवत भूमि पूजन रहा। मुख्यमंत्री ने रिमोट दबाकर और शिलापट्ट का अनावरण कर इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की। इस दौरान अस्पताल के निर्माण के लिए अपनी बेशकीमती भूमि दान करने वाले कृष्णा गैरोला और उनके परिवार को मुख्यमंत्री ने मंच पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि समाज के लिए भूमि दान करने वाले लोग ही वास्तविक नायक हैं। सांस्कृतिक छटा और भव्य स्वागत कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का स्वागत टिहरी की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप हनुमान गदा भेंट कर किया गया। भारी संख्या में उमड़े स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और स्कूली बैंड की धुनों ने समारोह को उत्सव में बदल दिया।

सीएम जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा संदेश दिया कि उनकी सरकार केवल घोषणाएं करने वाली सरकार नहीं है। उन्होंने कहा, "हम जिसका शिलान्यास कर रहे हैं, उसका लोकार्पण भी हम ही करेंगे। हमारा लक्ष्य योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को समर्पित करना है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मजबूत इच्छाशक्ति के साथ संसाधनों की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा और घनसाली की हर समस्या का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। विकास का नया रोडमैप इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की योजना है। करोड़ों की इन योजनाओं में सड़कों के सुदृढ़ीकरण से लेकर पेयजल और शिक्षा विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्रियों और स्थानीय विधायकों ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
 


संबंधित आलेख: