• Home
  • News
  • Giving an example of universal equality, the basement was opened in this gurudwara to offer prayers to Muslim brothers, the Gurudwara president said that the Gurudwara is for all religions, no politics here

नज़ीर: इस गुरुद्वारे में मुस्लिम भाइयों के जुमे की नमाज पढ़ने के लिए बेसमेंट खोल पेश की नज़ीर

editor
  • Kanchan Verma
  • November 20, 2021 01:11 PM
Giving an example of universal equality, the basement was opened in this gurudwara to offer prayers to Muslim brothers, the Gurudwara president said that the Gurudwara is for all religions, no politics here

गुरुग्राम का सेक्टर 12 अक्सर सुर्खियों में रहता है। यहां खुले में नमाज पढ़ने को लेकर कई संगठनों ने विरोध किया। 3 साल पहले जिला प्रशासन ने शहर भर के मुसलमानों के लिए जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए 37 स्थान निर्धारित किये थे जिसके बाद लगातार वहां विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। इसी बीच बीते शुक्रवार को जुम्मे की नमाज पर सदर बाजार के गुरुद्वारे ने आपसी सौहार्द की मिसाल देते हुए मुस्लिमों को गुरुद्वारे में नमाज अदा करने की पेशकश की जिसके बाद दोनों धर्मो में आपसी प्रेम बढ़ने लगा है और सिक्खों की इस पहल की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।
गुरुद्वारा के अध्यक्ष शेरदिल सिंह सिंधु ने कहा कि ये गुरु का घर है यहां सभी समुदायों के लिए बिना किसी भेदभाव के खुला है,यहां किसी भी प्रकार की राजनीति नही होनी चाहिये। मुस्लिम भाई जुम्मे की नमाज बेसमेंट में अदा कर सकते है।अच्छे कामो के लिए लड़ना नही चाहिए। मुस्लिम भाईओ ने जिला प्रशासन से नमाज की अनुमति मांगी थी जिस पर कुछ लोगो ने आपत्ति जताई उन्हें हमला करने से पहले जिला प्रशासन से संपर्क करना चाहिए था।


संबंधित आलेख: